मंदिरांे का अधिग्रहण नहीं होने देंगेः निरंजन ज्योति

वृंदावन के एक आश्रम में बैठी भाजपा सांसद निरंजन ज्योति 

मथुरा। पहले सरकार मस्जिदों का अधिग्रहण करे, तब उसके बाद मंदिरों के अधिग्रहण की बात कहे। यह बात आज भाजपा सांसद निरंजन ज्योति ने वृंदावन स्थित इस्काॅन मंदिर के पास एक आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। 

इस्काॅन मंदिर के पास एक आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुये सांसद ज्योति ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर श्री बांकेबिहारी और विंध्यवासिनी के अधिग्रहण की बात कही है जो बिल्कुल गलत है। साधु-संत कभी भी मंदिरों को अधिग्रहण नहीं होने देंगे। उसके लिये साधु-संत एवं पण्डा समाज के लोगों को जो भी करना पड़े उसके लिये वे तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकार मस्जिदों का अधिग्रहण करे, तब उसके बाद मंदिरों के अधिग्रहण की बात कहे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti