गोवर्धन। कस्वा गोवर्धन में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला चटकाकर बीती रात्रि को मकान में रखे लाखों रूपये के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को चोरों की तलास में लगा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्वा गोवर्धन के हाथी दरवाजा स्थित ओमप्रकाश खण्डेलवाल का एक पुराना मकान है। जो काफी समय से बंद पडा हुआ था और परिवार के सदस्य दूसरे मकान में रहते थे। लेकिन पुराने मकान में ओमप्रकाश के छोटे भाई गिरधारी सेठी का कीमती सामान जेवरात नगदी आदि रखे हुए थे। बीति रात्रि को अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड दिया और मकान में रखे लाखों रूपये के जेवरात एवं हजारों रूपये की नगदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गये। जिस घटना की जानकारी होने पर पीडित परिवार ने घटना की जानकारी थाना गोवर्धन पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों की तलास में पुलिस टीम को लगा दिया और थाना प्रभारी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS