मक्का हादसे में मथुरा के दो हज यात्री घायल

मथुरा। सऊदी अरब के मक्का मस्जिद में मची भगदड़ में 700 लोगों की मौत हो गयी। मथुरा जिले से हज करने गए तीस लोगों में से दो के घायल होने की सूचना मिल रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र मछली मंडी के पास रहने वाली अनीसा और अजीज 16 सितम्बर को दिल्ली से सऊदी अरब मक्का हज करने गये थे। देर शाम अजीज के परिजनों ने फोन से सम्पर्क साधा तो मक्का से अजीज ने बताया कि भगदड़ के दौरान हम दोनों भी घायल हो गए हैं और हमारा उपचार अस्पताल में चल रहा है जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti