मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेंत्र के गांव मडसेरस के दवंगो ने छीनी राजस्थान के लोगो से छ भैस व एक मेंक्स पिकप गाडी तथा 25000 रूपये। फरियादी घंटो रहे थाने में तहरीर लेकर। थाना क्षेत्र के गांव मुडसेरस होकर भीलमका राजस्थान के लोग पशु पैठ गोवर्धन के लिए मेंक्स गाडी से भैस लेकर आ रहे थे। वही मुडसेरस गांव के दवंग लोगो ने मेंक्स गाडी व भैस और रूपये छीनकर उन्हें वहां से भगा दिया। जबकि पहले भी मुडसेरस गांव के कुछ लोगो द्वारा पहले भी भैस छीनी गयी बतायी जा रही है। ग्राम भीलमका निवासी इवरम पुत्र सुलेमान व हाकम पुत्र फजरू इसराइल की पिकप से छः भैस अलग अलग बाहनों से ले के आ रहे थे। मुडसेरस गांव के नामजद दवंग लोगो ने भैस , पैसा, गाडी व मोबाईल छीन लिए इवरम अपने करीव एक दर्जन साथियों के सहित थाने पहुचकर अपनी पीडा बताई उसके बाद थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस लूट की सूचना पाकर जांच में चुटी। वही प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। पिडित इवरम ने बताया कि मुडसेरस के किसी व्यक्तिी की समरसेवल चोरी हो गयी थी। इसलिए वो लोग अपनी समरसेवल भीलमका में होना वता रहे है। इसी के चलते मुडसेरस के दवंग लोगो द्वारा दो वार भैस छीनी जा चुकी है। सुत्रों से पता चला है कि देर सांय तक पुलिस मुडसेरस गांव में जांच में जुडी हुई थी। थाना प्रभारी निरिक्षक को फोन लगाया गया तो फोन नही मिल पाया।
