मथुरा। दो दिन पूर्व डायट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिडे डे मिल के दूध को पीने के बाद बिगड़ी बच्चों की हालत तथा इस हादसे में दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत के बाद आज मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर काशीराम काॅलोनी पंहुचे और उन्होंने डाॅक्टरांे की टीम और यहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मण्डलायुक्त ने काशीराम कालोनी में रहने वाले बीमार लोगों का भी हालचाल जाना। मण्डलायुक्त ने घटना की गंभीरता को देखते हुये जिला प्रशासन को जल्द से जल्द घटना की रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिये। वहीं दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की भी उन्होंने अधिकारियों से बात कही।





