मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर ने किया फरह में आरओ वाटर प्लान्ट का लोकार्पण

फरह में आरओ वाटर प्लान्ट की शिला पटिटका का लोकार्पण करते मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर 

आर0ओ0 प्लान्ट का निरीक्षकण करते मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर एवं डीएम राजेश कुमार 

मथुरा। आयुक्त आगरा मण्डल प्रदीप कुमार भटनागर ने आज जनपद के फरह ब्लाॅक में समाजवादी आर0ओ0 प्लान्ट पेयजल का शुभारम्भ कर जनता को समर्पित किया। श्री भटनागर ने आज फरह कस्वा के पथवारी चैक तथा इण्टर काॅलेज में स्थापित किये गये समाजवादी आर0ओ0 प्लान्ट पेयजल का शुभारम्भ करते हुए आमजनों से कहा कि शासन की प्राथमिकता में शामिल स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उदद्ेश्य से इन दो आर0ओ प्लान्ट की स्थापना 37 लाख रू0 की लागत से की गयी है ताकि कस्वा वासियों को मीठा व शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके क्योंकि शुद्ध व स्वच्छ पेयजल ही स्वस्थ्य जीवन का आधार है।

 

श्री भटनागर ने अपने सम्बोधन में आमजनों से कहा कि आप सभी लोगों की सुविधा  के कारण ही जिलाधिकारी तथा नगर पंचायत फरह के सहयोग से इन दोनों आर0ओ0 प्लान्ट की स्थापना की गयी है। उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन से कहा कि इस आर0ओ प्लान्ट की सही देखभाल तथा उचित रखरखाव की जिम्मेदारी आप लोगों की है जिससे यहॅा के आमजनों को लम्बे समय तक शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो ताकि वे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचे रह सके। आयुक्त ने अपने सम्बोधन में आमजनों से कहा कि इस जनपयोगी आरओ प्लान्ट का वे भरपूर लाभ उठायें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फरह कस्वे को हाईवे पर होने के कारण स्वच्छ रखना आप सभी लोगों की जिम्मेदारी है क्योंकि इस मार्ग से देश विदेश का आदमी प्रतिदिन हजारों की संख्या में आता जाता है। उन्होंने नगर पंचायत के चेयरमैन मुरारीलाल शर्मा से कहा कि कस्वे के बीच में बने गन्दे नाले को शीघ्र साफ कराकर कूडे के निस्तारण हेतु जगह-जगह डस्टवीन रखवायें ताकि सफाई कर्मचारी लगवाकर उसका समय से उठान सुनिश्चिित आदि कराकर सफाई व्यवस्था लगातार करवायी जाती रहे। उन्होंने जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी को भी धन्यवाद दिया  िकइस क्षेत्र की जनता के लिये उन्होंने अथक प्रयास से इस आर0ओ0 प्लान्ट की शुरूआत करायी है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता को इस आरओ प्लान्ट को समर्पित करने का उदद्ेश्य उनको स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है और कोई भी व्यक्ति 25 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से शुद्ध व स्वच्छ पेयजल इस समाजवादी आर0ओ0 प्लान्ट से ले सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के समाजवादी पेयजल आर0ओ0 प्लान्ट जनपद के कई क्षेत्रों में लगे हुए है तथा अन्य सभी नगर पंचायतों में भी ऐसे प्लान्टों की स्थापना करायी जा रही है ताकि खारे पानी की समस्या से निजात मिल सके। मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि शीघ्र से शीघ्र शेष नगर पंचायतों में भी समाजवादी पेयजल आर0ओ0 प्लान्ट की स्थापना करादी जायेगी। इसके लिये धनराशि की कोई कमी नही है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश कुमार तथा चेयरमैन मुरारी लाल शर्मा ने भी आमजनों को सम्बोधित किया तथा आयुक्त महोदय को ये आश्वासन दिया कि कस्वे की विकास योजना तथा सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। सम्मेलन में अपर जिलाधिकारी (का0/व्य0) सुरेन्द्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जयशंकर मिश्रा, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष मथुरा श्रीमती मनीषा गुप्ता, भगवत प्रसाद रूहेला, नत्थीलाल पटेल, दाउदयाल, सभासद मुन्नालाल, गोबिन्द शरण यज्ञदत्त शर्मा, रामधन गुर्जर, दीपक गौड़, सालेग्राम बटिया मोहन लाल आदि उपस्ािित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार ने किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti