मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान 22 नवम्बरः अपर जिलाधिकारी प्रशासन

लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रकारों से विशेष अपीलः अजय कुमार अवस्थी

मथुरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु पात्र व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए पत्रकारों से विशेष सहयोग की अपील की है। श्री अवस्थी आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रिन्ट व इलेक्ट्राॅनिक मीडिया तथा प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर रहे थे।

श्री अवस्थी ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं अथवा नवयुवकों की उम्र आगामी पहली जनवरी को 18 वर्ष पूरी हो रही है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 22 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत विधान सभावार कई काॅलेजों व विद्यालयों में बूथ बनाये गये हैं जहाॅ पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6, नाम काटने के लिए फार्म-7 तथा किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फार्म-8 लोगों से प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 22 नवम्बर को विशेष अभियान के तहत सभी तहसील मुख्यालयों पर भी फार्म प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों से यह भी अपेक्षा की कि वे ऐसे स्थान को चिन्हित करके बतायें जहाॅ पर ड्राप्ॅा बाॅक्स रखने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज किये जाने हेतु अभियान 30 नवम्बर तक चलेगा। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी मांट अन्जनी कुमार सिंह, प्रिन्ट व इलेक्टाªॅनिक मीडिया के पत्रकार व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti