मतदान स्थल कक्ष की चाबी बूथ इन्चार्ज को उपलब्ध कराई जाय

मथुरा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर सम्बन्धित सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा है कि वे जिन परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/अन्य मान्यता प्राप्त एवं सहायतित विद्यालयों में मतदान स्थल बनाये गये हैं उनके प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दें कि वे विद्यालय के सम्बन्धित कक्षों की चॉबी मतदान के दो दिन पूर्व सम्बन्धित बूथ इंचार्ज को हस्तगत कर दें। श्री सिंह ने यह भी बताया है कि संबंधित विकास खण्डों के विद्यालयों में मतदान के दिन व एक दिन पहले अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में विकास खण्ड चौमुहां, छाता व नन्द्गॉव के विद्यालयों में आज शुक्रवार व 28 नवम्बर को, द्वितीय चरण में विकास खण्ड मांट व नौहझील के विद्यालयों में 30 नवम्बर व एक दिसम्बर को, तृतीय चरण में विकास खण्ड मथुरा, फरह व गोवर्धन के विद्यालयों में 04 व 05 दिसम्बर को तथा चतुर्थ चरण में विकास खण्ड राया व बल्देव के विद्यालयों में 08 व 09 दिसम्बर को अवकाश रहेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti