मथुरा। तहसील छाता के 32 ग्रामों के 32 तालाबों को मत्स्य पालन हेतु पांच वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर आगामी 26 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा।
उप जिलाधिकारी छाता द्वारा जारी सूचना के अनुसार इनमें ग्राम गाॅगरौली बांगर, हुसैनी, कराहरी, उमराला, गढी बरबारी, सिरथला, दलौता धीमरी, सैनवा, खानपुर, खायरा, फालैन, शहजादपुर बांगर, आजनौख, करहला, साॅखी, अकबरपुर, बठैनकला, पींगरी, अस्तौली, कामर, ऊझानी बांगर, अजीजपुर, पसौली, दहगाॅव, लाडपुर, भरतिया, जंघावली, दौताना, आदमपुर, महरौली एवं चन्दौली स्थित तालाबों के पट्टे होंगे।
उन्होंने बताया कि पटटा आंवटन में उ0प्र0 राजस्व कोड नियमावली के अनुसार 0.2 हैक्टेयर से 2 हैक्टेयर तक 2000 रू0 प्रति एकड लगान के आधार पर राजस्व कोड की वरीयता क्रम में सर्वप्रथम मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को और 2 हैक्टेयर से बड़े तालाबों का 4 हजार रू0 प्रति एकड़ लगान के हिसाब से राजस्व कोड की वरीयता क्रम में सर्वप्रथम ग्राम सभा स्तर की मछुआ सहकारी समिति को वरीयता मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में राजीव भवन स्थित मत्स्य कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।





