मथुरा के कराटे खिलाडि़यों का महाराष्ट्र में दिखा दबदबा

महाराष्ट्र में प्रतिभा प्रदर्शन कर मथुरा लौटे प्रतिभागी स्वागत के दौरान

मथुरा। जनपद के युवा कराटे खिलाडि़यों ने फिर अपनी प्रतिभा का बेजोड़ प्रदर्शन किया है। मुम्बई के अंधेरी स्पोर्टस काॅम्पलैक्स में आयोजित अन्तराष्ट्रीय कूडो प्रतियोेगिता 2014 में दिव्या वर्मा ने स्वर्ण, संध्या चटर्जी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महाकवि कालीदास स्टेडियम मुलुन्ड में चल रहे 25वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रितु राजौरा ने स्वर्ण, सिद्धू ने स्वर्ण, शिवम ने रजत, करिश्मा चैहान, योगेश, बीर नरायन, पंकज ने कांस्य पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया वहीं अन्य खिलाडियों का प्रदर्शन संतोष जनक रहा। जिनमें अभिषेक, नूतन, काजल शामिल हैं। टीम 10 सितम्बर को जनपद से रवाना हुई थी एवं 15 सितम्बर को जनपद वापिस लौटी। सभी विजयी खिलाडि़यों का मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हर्ष पूर्वक फूलमालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से सम्मान किया गया। सभी खिलाडि़यों के परिवारीजनों ने ढोल नगाड़ों पर थिरककर बच्चों की जीत एवं खुशी का इजहार किया। स्टेशन पर देखने वालों का तांता लग गया। रजत पदक जीतकर लौटने वाले खिलाडी शिवम के पिता जो कि भारतीय सेना में कार्यरत हैं के अनुसार उन्हें बेहद खुशी है कि उनके पुत्र ने यह पदक हासिल कर उनका मान सम्मान एवं गौरव बढाया है। सचिव वेदप्रकाश पांडे, मशहूर मैराथन धावक नियुध्म विशेषज्ञ अरुण सिंह आर्य एवं टीम के वरिष्ठ कोच सिद्धू के अनुसार यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश से दो स्वर्ण पदक हमारे जनपद को ही हासिल हुए हैं। श्री पांडे के अनुसार उत्तर प्रदेश में हम कराटे को काफी अच्छे स्तर तक पहुँचा चुके हैं और आगे भी हमारी यह कोशिश है कि जनपद के खिलाडियों को आगामी एशियन खेलों में प्रतिभाग करायेंगे। इस मौके पर उपस्थित परिवारीजनों में हरीओम, रामनरेश, फैजान, सोनपाल सैनी एवं खिलाडियों के माता पिता मौजूद थे। सभी ने टीम को ढेरो बधाई संदेश दिये एवं आगे भी इसी प्रकार की प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनपद एवं राज्य एवं देश का परचम लहराते रहेंगे। जनपद के सभी खेल संस्थानों ने जीत की शुभकामनायें दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti