
विजेता प्रतिभागी पुरूष्कृत होने के बाद कनिका वैष्णव
मथुरा। बैटल आफ चैम्पीयन्स इंटरनेशनल शोतोकाई कप 2014 बटाला पंजाब में मथुरा के फाईटर्स एकेडमी आफ मार्शल आर्ट के प्रतिभागी सीनियर महिला वर्ग में कनिका वैष्णव ने कुमीते में तृतीय स्थान एवं ओपन में द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर महिला वर्ग कुमीते में खुशबू शुक्ला व शिवानी वर्मा ने तृतीय स्थान पर रहीं। पुरूष वर्ग सीनियर कुमीते में हरिओम शुक्ला द्वितीय व सोनू निषाद तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र मैडल से सम्मानित किया गया। व टीम के अच्छे अनुशासन व प्रदर्शन बाबत शील्ड से सम्मानित किया गया। टीम का प्रतिनिधित्व सोनू निषाद में किया। टीम 29 अक्टूबर को मथुरा से रवाना होकर वापस 04 नवम्बर को मथुरा वापस पहुॅंची। टीम की विशिष्ट उपलब्धि पर के0आर0 गल्र्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा अग्रवाल, शारीरिक आचार्य श्रीमती ममता वर्मा व वरिष्ठ कोच अरून कुमार सिंह आर्य, रवि शर्मा, अभिभावक दीन दयाल शुक्ल लव किशन वैष्णव व सभी खेल प्रतिष्ठानों ने जीत की शुभकामनाऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।





