मथुरा के गऊघाट पर आज मनाया जायेगा यमुना प्राकृट्य महोत्सव

यमुना प्राकट्योत्सव की तैयारियां करते यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता

 

मथुरा। यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना प्राकृट्य महोत्सव की तैयारियों के लिये गऊघाट पर बुधवार सांय काल में यमुना भक्तों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों यमुना भक्तों ने भाग लिया। 15 मई गुरूवार को गऊघाट पर होने वाले यमुना प्राकृट्य महोत्सव में रमणरेती के काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी सभी भक्तों को आशीर्वाद देने गऊघाट पर सांय 5 बजे पहुॅचेंगे। यमुना रक्षक दल द्वारा महोत्सव की तैयारियों के अन्तर्गत नगर में होर्डिंग बैनर लगा दिये गये है व प्रभात फेरी व सांय काल में समीपवर्ती इलाके में संकीर्तन फेरी लगा जन जागृति की जा रही है। यमुना प्राकृट्य महोत्सव में भाग लेने जिले गांव गांव से ब्रजवासी पधारेंगे। इस महोत्सव में यमुना का पूजन व उनकी मुक्ति के लिये भक्त संकल्पित होगें। गुरू शरणानन्द जी द्वारा अखंड संकीर्तन के लिये गऊघाट पर बने संकीर्तन हाॅल का शुभारम्भ करवा उसमें अखंड संकीर्तन को प्रारम्भ किया जायेगा। बुधवार को बैठक में पहुॅचे यमुना भक्तों ने घाटों पर पानी व झाडू लगा घाटों को चमकाने हेतु 1 घंटे श्रमदान भी किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि गुरू शरणानन्द जी द्वारा यमुना सफाई अभियान में दिये गये मशीनी बेडा सफाई कार्य को रफ्तार प्रदान कर रहा है अब उनकी उपस्थिति व आर्शीवाद इस कार्य को व यमुना भक्तों के मनोबल में वृद्धि कारक होगा। दल यमुना को ब्रज में अपने अविरल स्वरूप में लाके रहेगा और इसकी लड़ाई बहुत लम्बी है। इसमें वही विजय होगा जो सतत् कार्य करता रहेगा यमुना के स्वरूप की रक्षा, उसकी शुद्धि एवं मुक्ति के लिये कार्य करता रहेगा। संतो के आशीर्वाद से यमुना रक्षक दल सरकार से यमुना मुक्ति व जमीनी तौर पर एक राॅल माॅडल प्रस्तुत करने हेतु गऊघाट पर सफाई अभियान में जुटा सतत् लगा हुआ है। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के महासचिव रमेश सिसौदिया, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर महामंत्री शरद वर्मा, राजेन्द्र भगत, विनोद शर्मा, त्रिलोकी व्यास, राजू पेण्टर, विवेक शर्मा, फौजी बाबा, गोपाल पाण्डे, मोहन, अब्दुल हबीज, रतन सिंह, भोला पंडित आदि उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login