
विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व चरमारती विद्यूत आपूर्ति तथा मथुरा को सूखाग्रस्त आदि माॅग को लेकर आज कलेक्टेªट पर धरना देकर प्रदेश सरकार के विरूद्व विगूल फूंका व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया तथा एक प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा0 डीपी गोयल, देवेन्द्र शर्मा, अजय पोईया, महामंत्री रवीन्द्र पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशासनिक अक्षमता दोषपूर्ण नीति, दृष्टिहीनता आदि कारणों से पूरे प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही हैं। मथुरा जनपद में सूखे की स्थिति बनी हुयी हैं और जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित नहीं किया गया हैं। जनपद में नहरों के द्वारा सिंचाई की व्यवस्था फेल हो रही है नहरों, रजवाहों कुलावों में पानी कागज पर चल रहा है। पूरे जनपद की विद्यूत आपूर्ति पटरी से उतरी हुयी है विद्युत विभाग चैकिग के नाम पर भंयकर उत्पीड़न कर रहा है जनपद में सिपाही दरोगा राज के चलते कानून व्यवस्था प्रायः मृत स्थिति में है जनपद में घटनें वाली घटनाओं से आने वाले श्रद्धालुओं में असुरक्षा के कारण भय का वातावरण उत्पन्न हो रहा है जिससे श्रद्वालु ब्रजभूमि में आने से कतरा रहें हैं। जनपद में राशन आपूर्ति भ्रष्टाचार और प्रभावशाली लोगों के डीलर होने के कारण पुरी ध्वस्त पडी है। जनपद की सड़के गढ्डों में समा चुकी है जेनर्म जैसी भारत सरकार की योजनाये सामूहिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीड़न की घटनायें नित प्रतिदिन बढ़ रही है प्रशासन की मूक दर्शिता और निरंतरता के कारण जनता त्राहि त्राहि कर रही है भारतीय जनता पार्टी धरने के माध्यम से जनता की आवाज को प्रदेश सरकार और राज्यपाल तक पहुंचानें के लिए लोकतंात्रिक परम्पराओं का निवर्हन कर रही है। नेताद्वयों ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा ना ले यदि जनता का धैर्य टूटा तो भाजपा जनता के साथ सड़क पर उतरकर सघर्ष करेगी। इस अवसर पर संजय शर्मा, राजदर्शन पचैरी, सुरेश भारद्वाज, मुरारीलाल, केपी सिंह, नवल किशोर, महेश शर्मा, रामदास चतुर्वेदी, खगेन्द्र सिंह, मोहन शर्मा, नारद सिंह, सत्यपाल सिंह, हरेन्द्र सिंह, विनोद अग्रवाल, बिरजा सैनी, विष्णुदास अग्रवाल, जितेन्द्र वाष्र्णेय, नरेन्द्र दरवें, दीपा अग्रवाल, सुमित शर्मा, सुषमा, पारूल शर्मा, रोहताश सिंह, गजेन्द्र चैधरी, दीपक पाठक, देवीदास पात्रें, सांजय लवानिया, प्रमोद बंसल, भरत कुमार, प्रताप महावर, नानक महावर, मेघश्याम सैनी, विशाल रूहेला, सोनू चैधरी, संजय वर्मा, नरेन्द्र शर्मा के अलावा मीडिया प्रभाराी रामकिशन पाठक मूख्य रूप से उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS