मथुरा पुलिस ने आढतिया लूट का किया खुलासा

पत्रकारवार्ता में लूट का खुलासा करते एसएसपी डा. राकेश सिंह पीछे खड़े चारों बदमाश 

चार बदमाश हथियार, नगदी व दुपहिया वाहनों सहित गिरफ्तार

मथुरा। प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली चन्द्रभान सिंह के सफल प्रयासों और हाईवे पुलिस के सहयोग से चार लुटेरों को पुलिस ने तमंचा, कारतूस, दुपहिया वाहनों और नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है जिससे मगोर्रा में हुयी मुकेश पुत्र दिगंबर से लूट और हाईवे में आढतिया से हुयी लूट की दोनों घटनायें खुल गयी हैं। इस इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्द्रभान सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चाहर, एचसीपी तेजेन्द्र प्रताप, सचिन कुमार, रियाज खान, जवाहर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, विजय कुमार, सरकारी जीप चालक राजेश अवस्थी को मुखबिर ने सूचना दी कि मण्डी व्यापारी से हुयी लूट की घटना के मुलजिम उस्फार की तरफ से मथुरा आ रहे हैं। वहीं पर एसओ हाईवे, उपनिरीक्षक संजीव त्यागी, राकेश कुमार, कांस्टेबल अभिनंदन, अनिल कुमार, सुभाष यादव, ब्रजेश कुमार, रामसेवक गश्त के लिये चैकिंग कर रहे थे, तभी मण्डी चैराहे पर बदमाशों के आने की खबर पर शहर कोतवाल और दोनों कोतवाली थाने की टीम ने सौंख रोड रामबाग कालोनी पर आकर सड़क किनारे खड़े होकर आने-जाने वाले व्यक्तियों का इंतजार करने लगे, थोड़ी देर बाद दुपहिया वाहनों पर चार व्यक्ति आते दिखाई दिये तभी मुखबिर ने इशारा कर बताया कि यही लोग लुटेरे हैं। इस पर थानाध्यक्ष और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने टाॅर्च की रोशनी डालते इन्हें रूकने का इशारा किया तभी दोनों वाहन चालकों ने अपने वाहन पीछे मोड़ने चाहे और तमंचों से पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने घेराबंदी कर रवि पुत्र मुकेश निवासी नगला बिहारी सकराया वृन्दावन, कृष्णचन्द्र उर्फ सोनू पुत्र मुरारी निवासी दलौता शेरगढ, हरीनारायण पुत्र मूलचंद निवासी नगला बिहारी सकराया, पन्ना पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगला बिहारी सकराया को पकड़ लिया। तलाशी पर इनके पास से एक-एक तमंचा, आठ कारतूस, दो खोखा कारतूस, 550-550 ग्राम नशीला पाउडर, 77 हजार रूपये, स्कूटी नंबर यूपी 85 7671 जो लूट की थी, एक मोटरसाईकिल अपाचे बिना नंबर की बरामद हुयी। चारों बदमाशों ने पूछताछ पर बताया कि हमने यह रूपये व स्कूटी मंडी के आढतिया से लूटे थे जिसमें से 27,150 के हिसाब से हिस्से में हम लोगों के आये थे। बाकी धन उधारी और खाने-पीने पर खर्च कर दिया। बदमाशों के पकड़े जाने पर लूट का खुलासा हो गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti