
मथुरा। दो दिवसीय मथुरा महोत्सव के दूसरे दिन हेमा मालिनी के साथ गोविंदा, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपडा, हुमा कुरैशी, शंकर महादेवन ने प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव मेें अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, जितेन्द्र कपूर, हेमा मालिनी, सुनील राणे ,मंच अभिनेत्री जया प्रदा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत हेमा मालिनी की कृष्ण प्रस्तुति के साथ की। इसके बाद परिणीति चोपड़ा अलबेला साजन, काहे छेड़े मोहे और भोर भये पनघट पर गानो पर प्रस्तुति दी। अभिनेता अर्जुन कपूर मथुरा वासियो से बात करते हुवे बहुत जोश के साथ नजर आये। अभिनेत्री हुमा कुरैशी मंच पर एक अंदाज हुमा कुरैशी ने तेरी दिवानी, ओरी पिया, तेरे बिना गानो पर दर्शको को मनमुग्धः कर दिया। अभिनेता गोविंदा इस शाम में दर्शको को मच गया शोर सारी नगरी में, गोविंदा आला रे के गानो के जरिये अपने डांस से झूमने के लिए मजबूर कर दिया। गायक संगीतकार शंकर महादेवन ने राधा कृष्णा के साथ शुरुआत की तो झूम बराबर झूम गाने के साथ साथ अपनी आवाज से कायर्क्रम के अंत सबको थिरकने के लिए उत्साहित कर दिया। हॉस्ट सोनू सूद और शरगुन मेहता ने दर्शको के साथ मस्ती करते नजर आये। महोत्सव के द्वारा होने वाली आय को सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ओलावृष्टि पीडि़त किसानों की आर्थिक सहायता हेतु करेंगी। कार्यक्रम के आयोजन में अथर्वा ग्रुप के सुनील राणे, कला निर्देशक नितिन देसाई का सहयोग रहा।





