गायों के गोबर को प्रयोग हेतु मण्डलायुक्त की अनूठी पहल
खरीफ फसल में खाद, बीज की उपलब्धता की तैयारी अभी से कराने के निर्देश
सूखा पड़ने की संभावना के दृष्टिगत अभी से कार्य योजना बनायें-मण्डलायुक्त
मण्डलायुक्त प्रदीप भट्नागर ने जनपद मथुरा में अधिक गऊशाला क्षेत्र को आॅर्गेनिक कृषि क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि गऊशालाओं से निकलने वाली गोबर को वर्मी कम्पोस्ट तथा बिना रासायनिक खाद के रूप में प्रयोग कर कार्बनिक खेती में प्रयोग किया जायें। जिससे गऊशालाओं से निकलने वाले गोबर को खेती में खाद के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सिक्किम ऐसा राज्य है जिसे पूर्ण रूप से आर्गेनिक कृषि राज्य घोषित किया जा चुका है। जहाॅ पर बिना रासायनिक उवर्रकों के खेती की जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा से कहा कि इसके लिए क्षेत्रीय किसान तथा गऊशालाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता कर लें, और इससे होने वाले फायदों से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि ़क्षेत्र में रासायनिक खाद की दुकानों को अन्य ब्लाकों में शिफ्ट करा दिया जाये ।
50 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा करते हुये मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओें को निर्देश दिये कि प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान देकर समय से इन परियोजनाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। पैकफेड कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्यो में शिथिलता के लिए अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये अबिलम्ब सुधार लाने के निर्देश दिये। माॅडल स्कूलों का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है। उन्होंने कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक करते हुये आबकारी, परिवहन, मनोरंजनकर, विद्युत देयों में लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिये।
मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक लेते हुए मण्डलायुक्त प्रदीप भट्गागर ने कहा जिसमें किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुये सूखा पड़ने की सम्भावना के दृष्टिगत सिंचाई विभाग के अधि0अभि0 को निर्देश दिये कि रबी फसल में किसानों को पानी की समस्या हुयी थी, लेकिन खरीफ फसल के लिए अभी से कड़ी मेहनत करें और मण्डल के सभी जनपदों में जाकर जिलाधिकारी के साथ बैठक कर समस्याओं के निस्तारण की योजना अभी से तैयार करें, जिससे किसानें को खरीफ फसल के लिए पानी की समस्या उत्पन्न न हो।
मण्डलायुक्त ने खरीफ फसल हेतु खाद, बीज की उपलब्धता के लिए संयुक्त निदेशक कृषि से कहा कि पिछले वर्ष की तरह जो खाद की परेशानी हुयी थी, अब ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अभी से योजना तैयार करें , उन्होंने सतर्क किया कि यदि सरकारी महकमों की ओर से किसानों को परेशानी हुयी तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्व कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है उसके दृष्टिगत फसल बीमा का कवरेज बढ़वायें, जिससे किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।
राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत कुपोषित अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। संस्थागत प्रसव तथा नियमित टीकाकरण की स्थिति में और सुधार लाने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी आगरा पंकज कुमार, मथुरा राजेश कुमार, फिरोजाबाद विजय किरन आनन्द, मैनपुरी सी.पी.सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल, अपर आयुक्त प्रशासन आरआर सिंह,नगर आयुक्त इन्द्रविक्रम सिंह, संभागीय खाद्य नियंत्रक सीपीसिंह मण्डल के जनपदों के समस्त मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा समस्त मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।





