मथुरा में गैंगवार के बाद अब सपा नेता पर गोलियों से हमला

हमले में घायल सपा नेता की अस्पताल में सुरक्षा में करते सुरक्षाकर्मी

मथुरा। मथुरा जिला कारागार में गैंगवार के तुरंत बाद नेशनल हाईवे पर राजेश टोंटा की हत्या का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आज जिले के छाता क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता को सरेआम गोलियां मारने की घटना से हड़कंप मच गया है। हालांकि इस हमले में सपा नेता की जान बच गयी है और वे गम्भीर अवस्था में चिकित्सा के लिये अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं जहां उनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बा छाता में आज सपा के विधान सभा अध्यक्ष महावीर सिंह पर तीन हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। गोलीबारी में महाबीर बुरी तरह जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब महावीर अपनी गाड़ी से तहसील जा रहे थे। तभी गजेन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी छाता ने अपने साथियों के साथ तहसील मुख्यालय के सामने ही महावीर सिंह में गोंली मार दी। जिससें महावीर धडाम से जमीन पर गिर पड़ें। गोली की आवाज सुन आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो हमलावर मौके से भाग गये। बीच रास्ते पर तीन लोगों ने उन पर हमला बोला और छह राउंड फायरिंग की। जब तक कोई कुछ समझ पाता हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सपा नेता को कोसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti