मथुरा में तीन घंटे रहेंगे राहुल गांधी

आज शाम को आयेंगे राज्यपाल राम नाईक

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन चकरघिन्नी

मथुरा/वृन्दावन। राधाष्टमी के साथ कल मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में कई वीआईपी लोगों का आगमन पुलिस के लिये परेशानी का कारण बना है। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था और नागरिकों के राधाष्टमी आयोजन को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के युवराज और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल करीब तीन घंटे तक मथुरा में रहेंगे जबकि उप्र के राज्यापाल लगभग सवा दो घंटे तक वृन्दावन में विभिन्न कार्यक्रमों मे शिरकत करेंगे। कांगे्रस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी कल 11.30 बजे होटल ड्यूक पैलेस पहुॅचकर उप्र कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेगें तथा अपरान्ह 2.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा होटल से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेगे। वहीं प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक बाॅकेबिहारी मंदिर वृन्दावन के लिये प्रस्थान कर अपरान्ह 6.30 बजे पहुॅचेंगे तथा 6.50 तक का समय रिजर्व रहेगा। मंदिर से 6.50 बजे जगत गुरू कृपालु चिकित्सालय के लिये प्रस्थान कर 6.55 बजे वहंा पहुॅचेंगे तथा सांय 7.10 तक समय रिजर्व रहेगा। सांय 7.10 बजे वहंा से बनमहाराज इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नालाॅजी के लिये प्रस्थान करेंगेे तथा सांय 7.10 से 8.45 तक स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव के लिये रिजर्व रहेगा। रात्रि 8.45 बजे वहंा से प्रस्थान कर 10.05 आगरा एयरपोर्ट पहंुॅचेंगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti