मथुरा में हुई यमुना रक्षक दल की बैठक

यमुना भक्त बैठक के बाद संकल्प करते हुए

मथुरा। मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों की बैठक की गयी। जिसमें 11 मार्च की वाहन यात्रा को लेकर विचार विमर्श एवं येजना बनाई गयी। बताया गया कि 11 मार्च को 200 बसें एवं बड़ी संख्या में छोटी बड़ी गाडि़यों के साथ ब्रजवासी एवं यमुना भक्त दोपहर 1 बजे छटीकरा से बल्लभगढ़ पहुँचेंगे। 12 मार्च को बल्लभगढ़ से लाखों की संख्या में ब्रजवासी, किसान, एवं अन्य क्षेत्रों के भक्त दिल्ली संसद के लिये कूच करेंगे। अबकी बार सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई होगी। 11 मार्च से पहले 8 मार्च को गोविन्द मठ वृन्दावन में प्रातः 11 बजे जिला भर के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 11 मार्च की वाहन यात्रा के लिये हजारों की संख्या में यमुना भक्तों ने अपना नाम पंजीकृत करवा दिया है। साथ ही भक्तों ने बसों की भी व्यवस्था कर ली है। प्रचार प्रचार भी तीव्र गति से किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति दिल्ली के लिये कूच करें। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय सचिव अब्दूल जब्बार, राजेन्द्र भगत, हरि संह फरह ब्लाॅक अध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मथुरा नगर अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, हरिशंकर शास्त्री, युवामोर्चा अध्यक्ष शरद वर्मा, युवामोर्चा महामंत्री विवेक शर्मा, पं0 राहुल शर्मा, आदि उपस्थित थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login