ट्रैंकर में घुसी टवेरा में से शवों को निकालते ग्रामीण व पुलिस
5 दर्शनार्थियों की दर्दनाक मौत, 2 गम्भीर रूप से घायल
मथुरा। जनपद के मथुरा राया मार्ग पर आज दोपहर भीषण सड़क हादसे में टेंकर व टवेरा की टक्कर में टवैरा सवार पाॅच लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी महावन व राया और जमुनापार पुलिस मय फोर्स के पहुंच गई। पुलिस ने टवेरा में फंसें लोगों को वाहर निकाल कर घायलों को ईलाज के अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। सड़क पर हृदय विदारक हुई घटना से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैंल गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र के राया मथुरा मार्ग के गाॅव मल्है के पास टैंकर व टवेरा के मध्य आमने सामने की भीषण भिड़न्त हो गई। दोनो वाहनों के अचानक टकराने से जहाॅ एक तेज धमाका हुआ वहीं टवेरा के परखच्चें उड़ गये। वहीं तेज धमाके की आवास सुन आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडें। जिन्होंने घटना स्थल पर देखा तो दर्द विदारक हादसें को देख उनकी भी रूह काॅप उर्ठी सड़क पर खून ही खून नजर आ रहा था तथा टवेरा गाड़ी टैंकर में फंसी हुई थी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी महावन, थाना प्रभारी राया, थाना प्रभारी जमुनापार मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कड़ी मशक्कत क बाद वाहनों में फंसें लोगों को वाहर निकाला तो जिसमें दो लोगों की सांसे चल रही थी और पाॅच लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों के जेबों की तलाशी ली तो जिसमें मृतकों की शिनाख्त रमेश, श्याम बाबू, कमलेश, मीरा देवी, हीरा मणि के रूप में हुई। पुलिस ने घटना से मृतकों के परिजनों को अवगत कराया हैं। पुलिस ने पाॅचों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी हैं। समाचार लिखें जाने तक मृतकों के परिजन नहीं आ सके। घटना के सन्दर्भ में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि टवेरा अपनी साईड में चल रही थी लेकिन टैंकर अनियंत्रित होकर चल रहा था शायद टैंकर चालक ने मदिरा का सेवन कर रखा था जिसकेी वजह से टेंकर अनियंत्रित हो टवेरा में जा घुसा जिसकें परिणाम स्वरूप उक्त दर्द विदारक घटना घटित हो गई।





