तालीम ले रहे दो बच्चे आये चपेट में
आक्रोशित लोगों ने की नारेबाजी
मथुरा। राया कस्बा की हाजीपुर कालोनी में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सुबह करीब चार बजे ग्यारह हजार केबीए की विद्युत लाइन अचानक टूटकर गिर गयी। पास में ही स्थित एक मदरसे में उस समय बच्चे मौजूद थे। इस दौरान दो बच्चे करंट की चपेट में आकर बेहोश भी हो गये जिन्हंे उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राया कस्बा के हाजीपुर कालोनी स्थित मुस्लिम मदरसा में आज सुबह करीब 4 बजे तालीम हासिल कर रहे थे। इसी दौरान मदरसे के ऊपर से होकर जा रही 11 हजार केवीए की वि़ुत लाइन अचानक टूटकर गिर गई जिससे वहां मौजूद बच्चे, मौलाना तथा आसपास के क्षेत्र में रहने वाले काफी लोग भयभीत हो गए। तार की चपेट में आकर मदरसे में पढ़ने वाले दो बच्चे करंट लगने से बेहोश हो गए जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के हास्पिटल भेजा गया। मंजर इतना भयावह था कि मदरसे के अंदर की जमीन हाईटेंशन लाइन के तार के गिरने से फट गई व मदरसे के अंदर पडे लोहे के पाइप को काटते हुए अन्य सामान को भी काफी नुकसान हुआ। बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौहल्ले के लोग काफी संख्या में पहुंचे और बच्चों को सकुशल वहां से बाहर निकाला।
विद्युत अधिकारियों ने घटना के बाद नहीं उठाया फोन
हाजीपुर कालोनी में हुयी घटना से आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के विरूद्ध रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि अनेकों बार राया बिजली घर व जेई, एसडीओ, एक्सईइन, एसई से लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के वक्त सूचना देने के लिए उनके सरकारी नंबर पर फोन किया मगर किसी ने भी फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। इससे साफ प्रतीत होता है कि जनपद मथुरा का विधुत विभाग लापरवाह होने के साथ साथ कितना गैर जिम्मेदार और उदासीन है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग का कोई भी नुमाइंदा घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। लोगों ने कहा कि अगर इस समस्या का शीघ्र ही उचित समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।






Related Items
विद्युत पोल व तार चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
गाड़ी का संतुलन बिगड़ पर रजवाह में गिरी
विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर सौंपा ज्ञापन