मर्गोरा के सौंख रोड पर पशुओं से भरे टैंकर को लूट कर भागे बदमाश

चालक व परिचालक को सौंख रोड पर जंगल में फैंका

मथुरा। जनपद में लूट व अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रूकनें का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन जनपद पुलिस इन्हें रोकनें में अभी तक नाकाम ही साबित हुई हें। इसी श्रंखला में थाना मर्गोरा से अलीगढ़ जा रहें कैंन्टर को अज्ञात बदमाश चालक परिचालक को सौंख के पास जंगल में फेंक कर पशुओं से भरें कैन्टर को लूुट कर ले गये। घटना से पीडि़त चालक ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश के लिए  वाहन चैकिग भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना मर्गोरा कस्वा से ट्रक संख्या आरजे 22 ए जी 2587 के चालक रामवीर परिचालक के साथ कैंन्टर में लाखों रूपयें कीमत के पशुओं को भरकर अलीगढ़ ले जा रहा था कि तभी सवारी के रूप में कई लोग ट्रक में बैठ गये और जैसे ही कैन्टर कस्वा सोंख से मथुरा की ओर चला तभी जंगल देख ट्रक में बैठे लोग अपनी असली रूप में आ गये और उन्होंने कैंन्टर चालक व परिचालक को असलाह के बल पर कब्जें में कर लिया और जंगल में चालक व परिचालक के हाथ पैर बाध कर जंगल में पफैंक कर कैन्टर को लेकर भाग गये। चालक व परिचालक ने जैसे तैसे बन्धन से मुक्त होकर क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलतें ही पुलिस हरकत में आ गई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश के लिए वाहन चैकिग भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login