मलिन बस्ती में वर्र्षों से नहीं हुए विकास कार्य

मथुरा। नगर पालिका के सभासद सतेन्द्र शर्मा के नेतृतव में समस्याओं को लेकर अल्प संख्यक, दलित व मलिन बस्ती के लोगों ने डूडा परियोजना अधिकारी सुभाषवीर राजपूत को जन समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान सभासद सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि मलिन बस्ती जयसिंहपुरा, अल्पसंख्यक बस्ती राधेश्याम कालोनी, गणेशधाम कालोनी, विकास नगर, मोहन नगर, आशानगर कालोनियों में ऊबड़ खाबड़ कच्चे मार्ग, पेयजल संकट, शौचालय आदि समस्याओं से नागरिक त्रस्त हैं। घरों में शौचालय न होने के कारण महिला पुरूषों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। 

कई वर्षो से डूडा विभाग द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है जबकि उक्त कालोनियां मलिन बस्ती में आती हंै। ज्ञापन देने वालों में आशू खण्डेलवाल, मौहम्मद अली, आरिफ खान, महमूद खान, सुलेमान, मनोज, तन्नू, दिवाकर, तोताराम, बाबूलाल, उमेश, प्रदीप आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti