मलेरिया दिवस पर गोष्ठी आयोजित कर जनता को किया जागरूक

मलेरिया से बचाव हेतु अपने आस-पास सफाई रखें- डा0 सज्जन कुमार

मथुरा। जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में बने सभागार में एक गोष्ठी का आयोजित कर लोगों को मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सज्जन कुमार ने कहा कि मलेरिया दिवस मनाना तभी सार्थक है जबकि हम जन मानस में इस बात की जागरूकता जाये कि मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरों से बचाव करना पहली आवश्यकता है। 

गोष्ठी में उपस्थित सभी मलेरिया कर्मचारिायों को अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। गोष्ठी में अपर मुख्या चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 ब्रजेश खन्ना ने कहा कि सभी कर्मचारी गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें। डा0 मुकेश लवानिया ने कहा कि सभी कर्मचारी तय माइक्रोप्लान के अनुसार समन्वय बनाकर कार्य करें। संचालन मलेरिया अधिकारी ड0 आरके सिंह द्वारा मलेरिया से बचाव हेतु जनता से जागरूकता होकर मलेरिया से बचाव का आव्हान किया। श्री सिह ने बताया कि मलेरिया से बचनें हेतु पानी के वर्तन, ड्रम, टंकी आदि ढक कर रखें, सप्ताह में एकबार पानी के वर्तनों को खाली करें, जिन स्थानों में पानी का भरा है वहाॅ मिट्टी के तेल या टैक्टर का जला डीजल अवश्य डाले। रात्रि में सोते समय मच्छर रोधी क्रीम या मच्छरदानी अवश्य लगाये। ऐसे कपड़ें पहनें जो शरीर को पूरा ढका रखे। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से खून की जाॅच करायें, दवा नियमित और पुरी मात्रा में लें। सहायक मलेरिया अधिकारी शरत चन्द्र पांडेय ने कहा कि अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें पानी, एकत्रित न होने दे, सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग से हमें बीमारियों से बचाव होता हैं। गोष्ठी में चिकित्साधिकारी, मलेरिया निरीक्षक, पर्यवेक्षक, एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti