मलेरिया से बचाव को स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूक

मथुरा। स्वास्थ्य विभाग ने पड़ी रही भीषण गर्मी के चलते लोगों को मलेरिया जैसी बीमारी से आम जनमानस को बचाये रखने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन कर आम जनमानस से विभाग द्वारा बताये गये निर्देशों का पालन करने की अपील की हैं। 

अपर चिकित्सा अध्किारी डा0 ब्रजेश खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग जून माह को मलेरिया माह के रूप में मना रहा हैं और इदसे हर वर्ष जून में इसी लिए मनाया जाता है कि इनदिनों गर्मी का भीषण प्रकोप रहता है जिसकी बजह से आम जनमानस मलेरिया जैसी बीमारी से सर्वाधिक इसी माह में ग्रस्त रहते है इसी से बचाये रखनें के लिए लोगों को जून माह में लोगों को इसके बचाव के उपाय बताये जायेगे। गोष्ठी में लोगों को बताया गया कि मलेरिया के बचाव हेतु पानी को ढंग कर रखें, सप्ताह में एक बार वर्तन का पानी जरूर बदलें, घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, शरीर पर कड़वा तेल मलें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे, ऐसे कपडें पहनें जो शरीर को पुरा झकें, बुखार होने पर तुरन्त पास के सरकारी अस्पताल में उपचार कराये, दवा नियमित रूप से सेवन करें। गोष्ठी में डा0 मुकेश लावानिया, आर.के. सिंह, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti