मल्लविद्या बृज का गौरवः एसबी सिंह

मथुरा। बृज क्षेत्र मे कुश्तीयो को बढावा मिलना चाहिये क्योकि मल्ल विधा बृज की प्राचीन खेल विधा है। कुश्ती को देश मे बृज की पहचान के रूप मे जाना जाता है और मथुरा मे इसका अलग ही महत्त्व है। मथुरा के अशोक पहहलवान निजी तौर पर कुश्ती अखाडा का संचालन करते हुये इस विधा को बृज ही नही देश के विभिन्न भागो मे पहुचाने के लिये प्रयासरत है। यह बात मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव श्याम बहादुर सिंह ने हा कही। सचिव नेहरू युवा मंडल नगला माना जो नेहरू युवा केन्द्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन है द्वारा सौख रोड स्थित आर एस डी पब्लिक स्कूल मे एक सम्मान समारोह के दौरान जिला कुश्ती संध के महासचिव एंव अखाडा शिव शक्ति के संचालक अशोक पहलवान को खेल के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य करने पर बृज खेल रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार सिंह, रजनी कुमारी, मनोहर सिंह, डा. हरिओम चतुर्वेदी, जयसिंह, शेखर पहलवान, श्याम पहलवान, हरीश, चन्द्र मोहन, उम्मेद खलीफा, भगवान सिंह, भूपेन्द्र, लोकेश आदि पहलवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti