महर्षि दयानन्द के जयकारों से शहर गुंजायमान

 

ऋषि बोधोत्सव पर वेद मदिंर में 101 कुण्डीय यज्ञ का हुआ आयोजन

आर्यजनों ने शहर में निकाली शोभायात्रा

मथुरा। शहर के मसानी चैराहा स्थित वेद मंदिर में महर्षि दयानन्द बोधोत्सव के मौके पर 101 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन आचार्य स्वदेश महाराज के ब्रम्हत्व में हुआ। दूर दराज से आये आर्यजनों ने यज्ञ में आहुति प्रदान कर अपने आप को धन्य महसूस किया। यज्ञ पूर्ण होने के बाद आर्यजनों को सम्बोधित करते हुए वेद मदिंर महंत आचार्य स्वदेश महाराज ने ऋषि दयानन्द के जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें महर्षि के जीवन को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए और जीवन में महर्षि दयानन्द द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश का स्वाध्याय अवश्य करें। श्री आचार्य ने आर्यजनों का आव्ह्ान करते हुए कहा कि अपने बच्चों को संस्कारित करें। बचपन से ही उन्हें चरित्र निर्माण की शिक्षा दें क्योंकि चरित्र निर्माण से ही जीवन का विकास संभव है। दोपहर बाद आर्य समाज मदिंर तिलकद्वार से विशाल शोभायात्रा शहर के आर्य समाज रोड, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, घीया मंडी, चैक बजार, छत्ता बजार, होली गेट होती हुयी आर्य समाज मदिंर पर पूर्ण हुयी। शोभायात्रा में चल रहे आर्यजनों ने शहर को महर्षि दयानन्द के जयकारों से गंुजायमान कर दिया। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत शहरवासियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आचार्य हरीप्रकाश शास्त्री, आचार्य शत्रुजीत शास्त्री, सत्यप्रिय आर्य, कृष्णवीर शर्मा, नरेन्द्र शास्त्री, कृष्ण गोपाल गुप्ता, कपिल प्रताप सिंह, विपिन बिहारी, ब्रज किशोर आर्य, राम प्रकाश आर्य, उपकार गुप्ता, अर्चना प्रिय, वन्दना प्रिय, हरी सिंह आर्य, सोनू मलिक, अमर चन्द आर्य आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti