महापंचायत में कुरैशी समाज का बहिष्कार

-मंगलवार रात्रि दो मुस्लिम युवकों ने दिया था दुराचार की घटना को अंजाम

मथुरा : मगोर्रा कस्बा में नाबालिग के साथ मुस्लिम युवक द्वारा किये गए बलात्कार के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। गुरूवार को कस्बे में हुई पंचायत में सभी ने एक स्वर से कुरैशी समाज का बहिष्कार करते हुए इस घृणित कार्य की निंदा की और सात दिन के अंदर दूसरे आरोपी को भी पकडने का अल्टीमेटम पुलिस को दिया। अन्यथा की स्थिति में प्रदर्शन, थाने का घेराव किया जायेगा और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

बताते चलें कि मंगलवार रात्रि मगोर्रा कस्बे में दो मुस्लिम युवकों द्वारा दूसरे समुदाय की एक लडकी के घर में घुसकर बलात्कार घटना से कस्बे का माहौल गरमा गया। लोगों ने एक युवक को यूनिस को पकड लिया था और बंधक बनाकर उसकी मजामत की गई। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद युवक को उनसे छुडाया गया। जबकि दूसरा युवक अनीश भागने में सफल रहा। बुधवार को ग्रामीणों द्वारा कस्बे में महापंचायत के ऐलान के बाद स्थिति और गरमा गई। पुलिस द्वारा महापंचायत को टालने की कोशिशें भी नाकामयाब हुईं। गुरूवार को सुबह से ही आसपास क्षेत्रों से पंचायत के लिए ग्रामीणों का आना शुरू हो गया। मामले की नजाकत को समझते हुए खुद जिलाधिकारी नितिन बंसल व एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गये। जनपद के साथ-साथ आगरा फिरोजाबाद से भी अतरिक्त फोर्स व पीएसी भी तैनात कर दी गई। जिला प्रशासन हर स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए था। दोपहर दो बजे जनता इंटर कॉलेज में पंचायत शुरू हुई, जिसमें दीपक चौधरी, रणवीर सिंह पाण्डव, चेतन मलिक, चन्द्रपाल प्रधान, पीतम प्रधान, पुष्पेन्द्र सिंह सहित सैकडों लोग मौजूद थे। यहां सभी ने एक स्वर में इस घृणित कार्य की निंदा करते हुए कहा कि यह असहनीय है और ऐसे कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। उन्होंने कुरैशी समाज का बहिष्कार करते हुए कहा कि कोई भी इनसे किसी तरह का रिश्ता नहीं रखेगा। उन्होंने दूसरे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर समय सीमा के अंदर युवक पकडा नहीं गया तो थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा और इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने आश्वस्त किया कि हम सात दिन से पहले ही आरोपी को पकड लेंगे। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। एतियात के तौर पर पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti