मथुरा। बरसाना कस्बे के महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर उनका भाव पूर्ण स्मरण करते हुए उनके बताय गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। युवायो ने महाराणा प्रताप के चरित्र और उनके द्वारा किये गये वीरता के कार्यो पर विचार व्यक्त किये। इस दौरान क्षत्रिय राजपूत का अधिवेशन भी हुआ। कस्बे के शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हीरालाल ने कहा महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर राजा थे जिन्होंने कभी अग्रेजों के सामने शीश नही झुकाया। उनकी वीरता की गाथा आज भी रोंगटे खड़ें कर देती है। दीनू ठाकुर ने कहा की महाराणा प्रताप ने 1576 में हल्दी घाटी युद्ध के दौरान 20 हजार राजपूतों को लेकर सरदार राजा मानसिंह के 80 हजार सैनिकों का मुकाबला करते हुए पराजित किया। रवि चैहान के कहा कि आज के बिगड़ते परिवेश के चलते राजपूतों को एक होना चाइये। इस मौके पर युवा राजपूतों ने एक संगठन का भी गठन किया और संकल्प लिया की गरीबों की मदत व सामाजिक कार्यो में इस संगठन का भी सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में ठाकुर टीकम सिंह, ठाकुर हेमंत, धीरज, महेश, शक्ति राजपूत, हरिओम चैहान, ठाकुर ललित राजपूत, मोनू शर्मा, भारत सिंह, माधो सिंह, नितिन राजपूत आदि उपस्थित रहे।





