मथुरा। उप जिलाधिकारी महावन ने अवगत कराया है कि तहसील सदर जनपद मथुरा के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिये पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 29 नवम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। जिसमें निम्नलिखित ग्रामों के तालाबों अवशेष तालाबों का पट्टा नीलामी के आधार पर किया जायेगा जिनका विवरण निम्नप्रकार है। ग्राम सभा बंशै, कचनऊ, झरौठा, गडसौली, महावन बांगर, पचावर, जुगसना, पडरारी, भेंसारा, न0 हरी, इटौली, बल्टीगढी, इस्लामपुर, मनोहरपुर, इब्राहीमपुर, सैदपुर, अवैरनी, ब्योैंही, हथौडा, लोहवन, जगतिया, बिरौना, ततरौता, छिबरऊ, सौंख खेडा, बंदी। शिविर का स्थल तहसील महावन मथुरा शिविर का दिनांक 29 नवम्बर 2014 है।





