महावन में मिला पेड़ पर लटका शव

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

मथुरा। थाना व कस्बा महावन के नगला लोका में पेड़ पर एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी है। परिवारीजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में जुटी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अजित उर्फ भेदजीत पुत्र गोपाल सिंह निवासी नगला लोका थाना महावन कानपुर में हो रही पुलिस भर्ती का फिजीकल टेस्ट देने के लिये गया था। वह नोएडा में स्थित एक पंखा बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वहीं से वह पुलिस भर्ती टेस्ट देने के लिये गया था। वह रविवार टैस्ट देकर वह वापिस अपने गांव लौट रहा था तभी रास्ते में से उसने रात्रि करीब आठ बजे अपने पिता को फोन कर उसने कहा कि मैं सीधा नोएडा निकल रहा हूँ लेकिन आज सुबह पांच बजे खेत के पास बनी धर्मशाला पर उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचन पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम गृह घर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जता रहे है। परिजनों के अनुसार उनके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti