महाशिवरात्रि व होली की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली अधीनस्थों के साथ बैठक

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्रि, होली के त्योैहार के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा पालिथिन प्रतिबंधन के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने विद्युत तथा पुुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया हैॅ कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में विद्युत चोरो पर शिकंजा कसा जाये और विद्युत चोरी हर हाल में रूकनी चाहिये अवैध विद्युत तथा कटिया धारकों के खिलाफ सक्त कार्यवाही अम्ल में लायी जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि विद्युत चैकिंग के लिए जितनी भी पुलिस बल की आवश्यकता पडेगी वे उन्हे उपलब्ध करायेंगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा ेिक आगामी त्यौहारों देखते हुए भीड भाड वाले जगह पर विद्युत पोलो की टेपिंग कराई जाये तथा रात्रि के समय निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिचिश्त की जाये। इसी प्रकार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गहरे कुण्डों के बैरीकेटिंग गोताखोर तथा नावों की व्यवस्था सुनिचित करें और मन्दिरों के आप पास सफाई व्यवस्था सुनिचित करते हुए जलापूर्ति हेतु टैंकरों की व्यवस्था भी पूर्ण रखे। उन्होंने जनपद के समस्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, अन्य विभागीयं, पुलिस अधिकारियों तथा मंदिर प्रबंधकों के साथ हुयी बैठक में निर्णय लिया गया कि इन त्यौहारो के अवसर पर समस्त व्यवस्थायें समय से पूर्व पूर्ण करें ताकि शांति तथा कानून व्यवस्था में व्यवधान न हो और सभी श्रृद्धालु आराम से पूजा अर्चना तथा दर्शन आदि कर सके। प्रबंधक रोडवेज को निर्देशित किया गया कि बरसाना, गोकुल, बल्देव, फालेन, नन्दगाॅव, कोसी सहित अन्य सभी स्थानों पर आयोजित होने वाले होली मेले में श्रृद्धालुओं के आवागमन हेतु पर्याप्त मात्रा में बसे चलायी जाये लेकिन यह ध्यान रहे की बसो की छतो पर यात्री न बैठे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने अधिकारियो सहित सभी क्षेत्राधिकारियो व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अराजक तत्वों पर सर्तक निगाह रखी जाये ताकि वे किसी अनहोनी घटना को अंजाम न दे सके। यह भी ध्यान रखे कि श्रृद्धालुओ कि आवागमन हेतु जाम की स्थिति पैदा न हो आवश्यकता के अनुसार यातायात व्यवस्था बनायी रखी जाये। उन्होंने मंदिर प्रबंधको व सचिव को भी कहा है कि शांति तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने में वे अधिकारियों का सहयोग करें। उप जिलाधिकारियों से भी कहा गया है कि वे इन त्यौहारो पर क्षेत्राधिकारी के साथ भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाये समय से पूर्ण कर ले। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वांमसी, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, नगर मजिस्टेªट हेम सिंह समस्त उप जिलाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एंव विभागीय आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti