महिला और बालिकाओं ने प्राचीन विद्या का दिखाया जलबा

महिलाओं के कार्यक्रम को दीनदयाल धाम में सांसद बनवाएंगी सभागार

फरह। पं. दीनदयाल उपाध्याय मेला जन्मोत्सव के आखिरी दिन लोकगीतों की मस्ती छाई रही। बालिकाओं के साथ महिलाओं के दलों ने अपने सुरों के साथ ढोलक की थाप पर हुनर दिखाया, तो माहौल पुरानी सभ्यता के दौर में जा पहुंचा। प्राचीन गीतों पर दर्शक झेमते रहे, तो तालियों से लोकगीत गायकी को प्रोत्साहन भी देते रहे। 

लोकगीत कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी, आगरा की पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य और अंजुला माहौर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करकेे की। चिडि़या चटाचट बोले बधायो मेरे अंगना में डोले पर श्रोता झूमे, तो चुटीला काली रेशम कौ, मेरी कमर तक लहराय पर झूम उठे। इस दौरान भारती, सुधा, पूजा, अन्नू, रीता आहूजा के साथ अंजुला माहौर ने भी लोकगीत गाए और तालियां बटोरी। संचालन रीना सिंह ने किया, जबकि नियार्णक की भूमिका कमलेश चैहान, सीमा सारस्वत, अंजू मिश्रा, रुबी शाक्य, मिथलेश पवार, विलकेश, पायल चैहान, अनीता दुबे और शारदा चैहान, प्रवीना, गायत्री आदि ने निभाई। 

इस दौरान मेला महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल, स्मारक मंत्री डाॅ. रोशनलाल, मनोज अग्रवाल, जगमोहन पाठक, डाॅ. डिम्पल शर्मा, डाॅ. बंदना, श्रीमती राकेश चैहान, डाॅ. निर्मला सिंह, सालिगराम वटिया, महीपाल सिंह, ज्ञानेन्द्र शर्मा, ब्रजमोहन गौड़, आदि मौजूद रही।

संघ प्रचारकों का रहा बसेरा 

दीनदयाल धामः एकात्म मानववाद की धरा पर विक्रमी तिथि से मनाएं जाने वाला मेला जन्मोत्सव राष्टीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारकों से गुलजार रहा। प्रांत प्रचारक से लेकर कई नगरों और महानगरों के प्रचारक और सह प्रचारक मेले का आनंद उठाते रहे। इस दौरान तमाम पुराने प्रचारको ने आपसी संवाद से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर भी मंथन किया। मेले में आए कई प्रचारक यहां बसेरा बनाएं रहे। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख डाॅ. दिनेशजी, क्षेत्र प्रचारक आलोकजी, प्रांत प्रचारक हरीशजी, सह प्रांत प्रचारक मुनीशजी और कर्मवीर जी, महानगर प्रचारक मुनीशजी, घोष प्रमुख अनुजजी, प्रांत बौद्धिक प्रमुख देवराज और विभाग संपर्क प्रमुख डाॅ. कमल कौशिक आदि ने यहां आकर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रहकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti