महिला कांस्टेबिल से शादी का झांसा देकर युवक करता रहा बलात्कार

35 लाख हड़पने की रिपोर्ट

मथुरा। शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबिल से गोवर्धन निवासी एक युवक वर्ष 2006 से बलात्कार करता रहा और महिला कांस्टेबिल से अब तक 35 लाख रूपये भी हड़प लिये। 

इस संबंध में महिला कांस्टेबिल ने नामजद युवक सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना गोविंद नगर अंतर्गत जगन्नाथपुरी निवासी सरियू सिंह कांस्टेबिल आबकारी विभाग पुत्री स्व. हरीसिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि वर्ष 2006 से अब तक शादी का झांसा देकर तुलसी शर्मा पुत्र रवि शर्मा निवासी दसबिसा कस्बा गोवर्धन आदि छह लोगों ने बलात्कार किया और उससे 35 लाख रूपये ले लिये और वापिस नहीं किये तथा गर्भपात करा दिया। 

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि शादी का झांसा देकर इसने बलात्कार किया और बाद में शादी से मना कर दिया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti