मथुरा। थाना शेरगढ अंतर्गत गांव विशंभरा में नामजद सहित आठ लोगों ने घर में घुसकर माता-पिता और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की और तमंचों से फायरिंग की जिससे महिला के गोली लग गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। हमलावरों ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। बताया गया कि शेरगढ के गांव विशंभरा निवासी साजिद उर्फ लारा के साथ आपसी विवाद के बाद बुद्धि पुत्र रूस्तम आदि आठ लोग उसके घर पर चढ आये और उसके पिता तथा माता हसीना के साथ मारपीट की और तमंचों से फायरिंग की जिससे हसीना को गोली लग गयी और वह घायल हो गयी। घटना के संबंध में शेरगढ थाने पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुयी है।





