मथुरा। धार्मिक स्थान होने के कारण वृन्दावन में महिला और पुरूष जेबकटों का आतंक है। इस वक्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते काफी संख्या में जेबकट आये हुये हैं।
इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल ने बिहारीजी चैकी इंचार्ज को मंदिर व आसपास सख्ति बरतने और निगरानी बरतने के निर्देश दिये थे। उसी क्रम में चैकी इंचार्ज संजय पाण्डेय ने बांकेबिहारी मंदिर में जेब काटते 45 वर्षीय संगीता, 40 वर्षीय लक्ष्मी निवासी आंध्रप्रदेश और महेश पुत्र किशनचंद निवासी शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 हजार रूपये नगद बरामद हुये हैं। पुलिस ने बताया कि बिहारीजी के दर्शन करने आयी स्नेहलता पत्नी देवकुमार निवाीस गाजियाबाद के पर्स से इन लोगों ने 2260 रूपये भी निकाले थे जिसे पुलिस ने इन्हीं महिलाओं से बरामद कर पीड़ित महिला स्नेहलता को सौंपे हैं।





