महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

मथुरा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री के तत्वाधान में देतोरा ग्राम स्थित अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डाॅ0 जागृति सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थितों को महिला दिवस की महता बताई। अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री के मानसिंह राजपूत ने कहा कि महिला दिवस का बुनियादी अर्थ हर वर्ग की महिला के स्तर को ऊंचा उठाना है तथा उसकी आवाज को समाज के हर कोने तक मुखर करना है। मुख्यातिथि डाॅ0 जाग्रति सिंह ने महिलाओं के साथ हो रही छेडछाड पर प्रकाश डालते हुए कहा की एक स्त्री होते हुए ऐसा कहना वाकई दिल पर पत्थर रखने जैसा है, लेकिन आज के हालातों को देखकर तो यही कहा जा सकता है। मानती हूं कि सारे पुरुष और समाज के सभी लोग एक जैसी सोच वाले नहीं होते और वे नारियों को वह सम्मान देते हैं जिनकी वे हकदार हैं, पर जिस तरह एक सड़ी हुई मछली सारे तालाब को गंदा कर डालती है उसी तरह ऐसा कुत्य करने वाले पुरुष सारे सभ्य वर्ग के लिए एक कलंक हैं। जिसे मिटाना इन्हीं सभ्य लोगों का कर्तव्य है। अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री के उपसंपादक ब्रम्हानंद राजपूत ने कहा की सिर्फ नाम के लिए महिला दिवस मना लेना ही काफी नहीं है। सही मायने में महिला दिवस तब सार्थक होगा जब असलियत में महिलाओं को वह सम्मान मिलेगा जिसकी वे हकदार हैं। इसके साथ ही ब्रम्हानंद राजपूत ने कहा कि समाज को संकल्प लेना चाहिए कि समरसता की बयार भारत में बहे, भारत के किसी घर में कन्या भूण हत्या न हो, मातृशक्ति अपनी गरिमा और गौरव का परिचय देगी। विश्व के मानस पटल पर प्रखर भारत की तस्वीर तभी प्रकट होगी जब हमारी माताएं बहनें अपने गौरव को पहचानेंगी और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर ब्रज लेजर के डायरेक्टर अरबसिंह राजपूत ने कहा कि हमारा समाज तभी तरक्की कर सकता है जब महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी तथा पुरूषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। इस अवसर पर हरि प्रसाद, भगवान सिंह, पूरनसिंह, प्रभाव सिंह, आनंद, नरेश, पवन, मोरध्वज, सुख देवी, अनार देवी, कम्पूरी देवी, राम दुलारी, मीना, मुन्नी देवी, फूलन देवी, मीरा, ओमवती, लक्ष्मी, मीना, कल्लन देवी, निर्मला, राधा, कमलेश, राजकुमारी सहित अधिक संख्या में महिलाओं की उपस्थिती थीं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti