महिला दिवस पर पोस्टर और पर्चे बांट कर आइसा ने चलाया जागरुकता कार्यक्रम

    

सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी में लिया सैंकड़ों राहगीरों ने भाग

शहर में महिला दिवस को लेकर पोस्टर बांटते छात्र नेता

राहगीरों से सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी हल कराते छात्र नेता

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आॅल इण्डिया स्टूडैण्ट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों ने शहर के मुख्य चैराहे होलीगेट पर एक जागरुकता अभियान चलाया। जिसके तहत राह चलते सैंकड़ों महिला पुरुषों के बीच पोस्टरों व पर्चों के माध्यम से महिलाओं के प्रति संगठन के विचारों का प्रसार किया गया तथा एक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से यह भी जानने की कोशिश की गई कि समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जिन महिलाओं ने मिसालें कायम की हैं उनके बारे में लोगों को कितनी जानकारी है। आइसा के जिला संयोजक सौरभ चतुर्वेदी के अनुसार दो घण्टे तक चली इस मुहिम के दौरान सैंकड़ों महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने उक्त प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। मगर कोई उन 15 सवालों में से आधों का भी जवाब न दे सका। इसी से सिद्ध होता है कि प्रगतिशील महिला आन्दोलनों, महिलाओं के लिए पैतृक सम्पति में बराबर हिस्सेदारी, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, महिला कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी की मांग, काॅलेज कैम्पस व आॅफिसों में महिला सुरक्षा, साहित्य कला विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी जैसे सवालों पर मथुरा के आम नागरिक कितनी समझ रखते हैं और जाहिर है कि जब इन सवालों पर जिस समाज की निगाह ही न पड़ी हो तो ऐसे समाज में महिलाओं के आत्म सम्मान और सुरक्षा की बात करना भी बेमानी है। आइसा जैसे संगठन छात्रों नौजवानों के बीच इस तरह के सवालों को तब तक उठाते रहेंगे और उनकी चेतना को तब तक झकझोरते रहेंगे जब तक दुनिया भर की महिलाओं के लिए यह दुनिया सुरक्षित नहीं बन जाती। इस अवसर पर योगेश सिंह, अफसर खान, करन सारस्वत, सुल्तान खान, संजीव चैधरी, रवि शर्मा, मनोज शर्मा, सीतेन्द्र, विवेक, ध्रुव आदि मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti