मथुरा। षहर के दरेसी रोड इलाके में आज सुबह एक व्यक्ति ने एक महिला को चाकू मार कर घायल कर दिया। झगडा किरायेदार और मकानमालिक के बीच का बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार षहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दरेसी रोड पर रहने वाली राविया 34 वर्ष पत्नी दीन मौहम्मद की घर के पास ही मुख्य बाजार में दुकान है जिसे साबिर नामक व्यक्ति ने किराये पर ले रखा है। बताया गया कि आज सुबह राविया साबिर के पास दुकान खाली करने की कहने गयी थी तभी साबिर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जो उसके हाथ में लगा है। वहीं साबिर का कहना है कि चाकू महिला ने खुद अपने हाथ पर मारा है। कोतवाली पुलिस में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध तहरीर दी है।





