महिला समिति ने बैकुण्ठ चतुर्दशी पर दीपदान किया

अग्रवाल सभा महिला समिति की सदस्याएं बैकुण्ठ चतुर्दशी पर यमुना किनारे घाट पर रंगोलियां सजा दीप दान करते हुए 

मथुरा। श्री अग्रवाल सभा महिला समिति की सदस्याओं ने संयोजिका आशा अग्रवाल के नेतृत्ंव में कालिंदी तट स्थित सती बुर्ज घाट पर बैकुण्ठ चतुर्दशी के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भॉति दीपदान ंिकया। अध्यक्ष लता अग्रवाल व मंत्री अंजना अग्रवाल ने यमुना किनारे घाट की सीघ्यिों पर आकर्षक रंगोलियॉ बनाकर उनपर दीपकों की श्रंखला सजा अद्भुत नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत किया। माधुरी अग्रवाल व मधु गर्ग ने ढोलक और मंझीरों की तान पर सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बनाया। कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी पण्डा ने यमुना जी का संकल्प व आरती करायी एवं प्रसाद वितरण किया। तदोपरान्त सभी सदस्याओं ने नोकाविहार के आंनद का लुत्फ उठाया । संयोजिका आशा अग्रवाल ने बताया कि संस्था सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रचानात्मक कार्यों के सृजन में विश्वास रखती है। सभी बहनें प्रतिवर्ष बैकुण्ठ चतुर्दर्शी पर यमुना किनारे आकर देश और समाज के कल्याणार्थ दीपदान कर मंगल कामनाऐं करती हैं। कार्यक्रम में ओमवती अग्रवाल, रंजनी तायल, पुष्पा बंसल, बविता, सरोज, मधु, लक्ष्मी, ऊषा, संगीता, कुमकुम, रीता, सुषमा, आभा आदि बहनें उपस्थित रहीं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti