महिला से छेड़छाड़ का आरोपी 151 में किया बंद

मथुरा। थाना कोसीकलां के गांव सिरथला में एक शराब माफिया की दबंगई से कोली परिवार दुखी है। आज यह परिवार पुलिस कार्यप्रणाली से दुखी होकर एसएसपी की चैखट पर आ धमका और मदद की गुहार की। स्थानीय कोली महिला का अरोप है कि शराब माफिया उसके उसके घर में घुस आया और उससे छेड़खानी की। जब वह चिल्लाई तो बच्चों के आ जाने पर विरोध के दौरान उसकी पुत्री व बच्चों से भी मारपीट की। महिला का कहना है जब वह इलाका पुलिस के पास शिकायत करने गयी तो उसकी शिकायत पर कोसीकलां पुलिस ने सेटिंग के तहत आरोपी को महज 151 की कार्यवाही पर एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया और उसे जमानत मिल गयी। अब आरोपी कोली परिवार को धमका कर धमकी दे रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आज पुनः एसएसपी कार्यालय से महिला व उसके परिवारर को सीओ छाता से मिलने भेजा गया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti