महोत्सव की तैयारियों में फिर से दिन-रात जुटा है जिला प्रशासन

मथुरा। वृंदावन में आयोजित हो रहे महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है लेकिन तैयारियां अभी भी नगण्य दिखाई दे रही है। दरसल राज्यपाल राम नाईक के आगमन को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। तैयारियों में जुटा मजदूर एवं अफसर यही कहता नजर आता है काम जल्दी निबटाओ, कुछ ही दिन शेष रह गए है इस तरह की आवाज सेवाकुंज और परिक्रमा मार्ग पर चीरघाट, श्रंगार घाट के निकट सुबह से शाम सुनाई दे जाती है। सेवाकुंज में राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 

कार्यक्रम के मद्देनजर सात साल से अधूरे पड़े परिक्रमा मार्ग को एमवीडीए द्वारा पक्का बनाया जा रहा है। उधर नगर पालिका सेवाकुंज क्षेत्र के चारों ओर बनी कुंज गलियों के निर्माण में जुटी है। रविवार को सुपरवाइजर काम जल्दी पूर्ण कराने को श्रमिकों से कम समय का हवाला देते देखे गए। आगामी 25 अप्रैल को आयोजित नवकलेवर महोत्सव में भाग लेने प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। शहर के संत, सेवायत और प्रबुद्धजन उनके स्वागत को आतुर हैं। सेवाकुंज को नए कलेवर में लाने का काम द ब्रज फाउंडेशन ने चार साल की कड़ी मेहनत के बाद पूरा किया। हालांकि इस महोत्सव को लेकर विरोध का प्रयास भी हुआ, लेकिन अब धीरे धीरे सब सामान्य हो गया है। ब्रज फाउंडेशन की ओर से रविवार को भी कई सौ साल से सेवाकुंज में लगे करील के पेड़ों को पानी डालकर स्वच्छता प्रदान की गई। पेड़ों में किसी प्रकार की कटिंग आदि नहीं की गई। इनकी सिंचाई को फाउंडेशन ने 28 वाटर हाइड्रेंट लगवाए हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti