मां-बेटी ने रेल पटरी पर दे दी जान

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना पुल के पास रेलवे ट्रैक पर आज पारिवारिक परिस्थितियों के चलते मां-बेटी ने ट्रेन पटरी पर सिर रखकर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना पर पंहुची हाईवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हृदयविदारक इस घटना की चर्चा विकास नगर व आसपास की कालोनियों में हर जुबां पर है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से नंदगांव थाना बरसाना की रहने वाली सुनीता पत्नी सोरन सिंह व मधु पुत्री सोरन सिंह आज किन्हीं कारणों से रेलवे ट्रैक पर आयी और मौत को गले लगा लिया। बताया जाता है कि सोरन सिंह फौजी है और वह अपने घर आया हुआ है। सूत्रों की मानें तो वह यहां किसी स्थानीय कालोनी में किराये पर रह रहा था। घटना के पीछे के कारणों की पुख्ता जानकारी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti