मां के जागरण में झूमते भक्त और प्यारा सजा मां का दरबार
गोवर्धन। कस्बे के सब्जी मण्डी यूनियन द्वारा माँ भगवती का विशाल जागरण विगत रात्रि को बड़े ही धूमधाम से बड़ा बाजार स्थित सब्जी मण्डी के लछमन न्दिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूरी रात चलते रहे इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा माँ भगवती के भजनों और भेंटों का कार्यक्रम चलता रहा। मथुरा से अलीगड़ आगरा से आये गायक कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुतियो ंपर भक्तों ने मां के जागरण का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान भेंट गायिका आगरा की गौरी देवी की प्रस्तुति चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है पर मौजूद भक्तगण झूमने पर मजबूर हो गये। इसके साथ गायकों ने इस मौके पर माता के धार्मिक भजनों की श्रंखला को अनवरत चलने दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन मण्डी के सब्जी विक्रेताओं के संगठन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर बिरजो सैनी, बन्टी अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सीताराम सैनी, गुडडा सेठ, नथिया पण्डित, भोला अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, गिरधारी सेठी, बिजेन्द्र सैनी, डा0 संजीव कौशल, लालू ठाकुर, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, बांके सैनी, राजेश अग्रवाल, लछमन मोदी, मोहन खण्डेलवाल आदि मौजूद रहे।





