मांगों को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने दिया धरना

 वैलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए 

मथुरा। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वैलफेयर एसोसिएशन ने आज एसएसपी दफ्तर के सामने धरना दिया। उनकी मांग है कि मानदेय में वृद्धि की जाये, बीएड डिग्रीधारक प्रेरकों को शिक्षक भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण और आयु सीमा में छूट हो। मानदेय नियिमित किया जाये और सीधा खाते में भुगतान, प्रेरकों की हर वर्ष नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त हो। धरनास्थल पर मौजूद शिक्षा प्रेरकों ने कहा कि महिला प्रेरकों को प्रसूति अवकाश दिया जाये और राज्य कर्मचारियों का दर्जा। शिक्षामित्रों की भांति सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाये और इनका आज तक का बकाया एकमुश्त दिया जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत लोकशिक्षा केन्द्रों पर दो-दो प्रेरक नियुक्त किये गये थे जो 15 से 35 वर्ष तक के निरक्षरों को साक्षर कर रहे हैं और पूरा समय देते हैं लेकिन उन्हें संसाधन उपलब्ध न कराये जाने के कारण यह योजना लड़खड़ा रही है। इन्हें मानदेय मनरेगा मजदूरों से भी कम 66.66 पैसे प्रतिदिन दिया जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष मुनीष कुमार रावत, सचिव दिनेश शर्मा, चन्द्रप्रभा, विजय कुमार सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और प्रेरक मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti