मांट के गाॅव कसेरा में सदमें से किसान की मौत

मथुरा। थाना मांट के गाॅव कसेरा में एक किसान ने खेत की फसल नष्ट होने से लगें सदमें से मौत हो गई। किसान की मौत से गाॅव में सनसनी फैल गई। गाॅव के किसानों ने जिला प्रशासन से फसल के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिये जाने की माग की हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव कसेरा में 58 वर्षीय किसान रामवीर का आठ बीघा खेत हैं। जिसमें वह फसल की पैदावार कर अपना जीवन यापन करता हैं। लेकिन क्षेत्र में पिछलें दिनों आई वे मौसम बरसात व ओलावृष्टि के चलते उसकी लाखों रूपयें की फसल बर्बाद होती देख किसान रामवीर को सदमा लगा और उसके हार्ट फेल होने से मौत हो गई। किसान की सदमें से मौत की सूचना से गाॅव में सनसनी फैल गई। गाॅव में लोगों का कहना था की किसान ने साहूकार से ब्याज पर पैेसा लेकर खेत में खाद् बीज डाला था और अचानक फसल बर्बाद होने के सदमें को वह सहन नहीं कर सका और उसकी मौत हो गईं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti