
मथुरा। लोकसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पंडित योगेश कुमार द्विवेदी ने मांट क्षेत्र के नगला विंदा, पीरीगढी, मिलक, नगला दानी, महादीन, जुनैदिया, पाराशर, नगला भामा, अंडुआ, गुहरवली, नीमगांव और नया वास सहित दर्जनों गांवों में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान वे ग्रामीणों से मिल रहे आशीर्वाद से काफी प्र्रफुल्लित नजर आये और उन्होने विश्वास जताया कि इस बार के चुनावों में प्रत्येक वर्ग के लोग उनके साथ है। और बाहरी प्रत्याशीयों को इस बार के चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो सांसद जीतने के बाद जनपद में कभी नजर नही आये और न ही उनके द्वारा कोई विकास कार्य ही कराया गया। जबकि बसपा सरकार ने अपने शासन काल में जनपद में कई योजनाएं लागू करके विकास कार्य कराये। वर्तमान सपा सरकार में कानून व्यवस्था इस प्रकार बिगडी हुई कि महिलाएं व बेटियां अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। जनपद में रालोद सांसद पूरे पांच वर्ष तक रहे उन्होंने जनता की कितनी समस्याओ को हल किया सडके जर्जर है गांवों में महिलाएं कोसो दूर से पानी भरकर ला रही हैं। बिजली का आने जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। फिर वर्तमान सांसद किस मूह से जनता से एक और मौका मांग रहे है। साथ ही भाजपा की उम्मीदवार हेमा मालिनी के बारे में कहा कि मुम्बई में रहने वाली सिपर्फ फिल्मी पर्दो पर ही नजर आएंगी। चुनाव के बाद जनपद में पिछले सांसद की तरह नजर नहीं आएंगी, ब्रज के विकास के लिए ब्रज का प्रत्याशी जीतना जरूरी हैं। क्योंकि जो ब्रज की हकीकत से वाकिफ है। इस अवसर पर देवकीनंदन शास्त्री, ब्रहामण समाज के अध्यक्ष तोताराम उपाध्याय, हरी प्रसाद अचार्य, सुरेश चंद, देवेंद्र कुमार शर्मा, ब्रजमोहन खांडाल, राधेश्याम सिंह, पूर्व प्रधान, खचेरमल हजारी प्रसाद, सौरभ, विष्णु, मुकंेश, मोहनलाल शर्मा, रमेश, चंद्रपाल, विनीत, गोपीचंद, जानकी प्रसाद, राकेश उपघ्याय, नेत्रपाल, लक्ष्मी नारायण, बाबूलाल वघेल, बली मोहम्मद, नत्थीलाल, प्रेमसिंह, सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS