मांट पुलिस ने पकड़ी 10 लाख की शराब सहित दो पकड़े

मांट पुलिस ने पकड़ी 10 लाख की शराब सहित दो पकड़े मथुरा । मांट पुलिस ने बीतीरात हरियाणामार्का शराब की 240 पेटियों सहित दो तस्करों को बंद बाॅडी की गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीतीरात करीब साढ़े सात बजे मांट प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर नोएडा से आगरा की ओर ले जाई जा रही अवैध शराब बंद बाॅडी की अदद गाड़ी संख्या एचआर 46 सी 3597 में आ रही है, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी सहित चैकिंग के दौरान दो तस्करों को दबोच लिया तथा उनके पास से मिली गाड़ी के अंदर हरियाणा मार्का की राॅयल स्टैंग, बलंडर्स प्राइड 240 पेटी शराब बरामद हुई। जिनकी बाजार में कीमत 10 लाख रुपए से भी अधिक है। पकड़े गए तस्करों की शिनाख्त वारिश पुत्र जुहूरूद्दीन निवासी खेड़ा खलीलपुर थाना नूह जिला ताबडू जिला मेवात हरियाणा तथा मुबारिक पुत्र अख्तर निवासी शिकारपुर थाना ताबडू जिला मेवात हरियाणा है। पूछताछ में उक्त लोगों ने बताया  िक वे लोग हरियाणा मार्का की अवैध शराब गुडगांव से पटना बिहार ले जा रहे थे। तस्करी की शराब पकड़ने वालों में मांट एसओ दुर्गेश कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार गिरि, राजेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबिल शिवराज आदि शामिल है।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti