मांट में तहसील दिवस डीएम ने किया 140 शिकायतों मे से 01 का निस्तारण

तहसील दिवस में फरियादें सुनते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील मांट में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी द्वारा आज प्राप्त 140 शिकायतों मे से 01 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतो को संबंधित अधिकारियो को हस्तगत कराते हुए उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंन्धित पूर्व से लंबित एवं आज प्राप्त प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित कर 07 मार्च तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी कहा है कि उच्च स्तर के सम्बन्धित मामले प्राप्ति के 15 दिन के अन्दर आवश्यक रूप से निस्तारित करने का कार्यवाही करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नही की की जायेगी यदि किसी स्तर से कोई कमी आती है तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अवैध कब्जो पर भी सख्त रूख अपनाते हुए अवैध कब्जो को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वांमसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी,तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login