मांट में सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न

मांट तहसील दिवस में समस्याऐं सुनती सीडीओ 

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महावन तहसील में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में कुल प्राप्त 248 शिकायतों में से 11 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए सात दिन के अंदर निस्तारण करने को कहा। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देिशत किया है कि मौके पर जाकर शिकायत की समस्या को गम्भीरतापूर्वक समझकर गुणवत्ता के साथ उसका निस्तारण करें। उन्होने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे समय से त्वरित गति से उसका निस्तारण करें तथा निस्तारण की कार्यवाही से शिकायत कर्ता को भी अवगत कराया जाये ताकि उसे इधर उधर न भटकना पड़े जिसका समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत कर्ता से मिलकर स्थिति को सही ढंग से समझते हुए शिकायत कर्ता को साथ लेकर मौके पर जाकर उसकी समस्या का समाधान करे ताकि वह सन्तुष्ट हो सके जिससे पुनः उसे शिकायत का मौका न मिल सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी महावन, जिला विकास अधिकारी अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti